हाजीपुर : होली के बाद वापस लौट रहे रेल यात्रियों को जहां कई सुपरफास्ट ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने से काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा रहा है. वहीं जिन लोगों को टिकट मिल भी गया, उन्हें कई घंटे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है. खास कर जिनके साथ छोटे बच्चे सफर कर रहे थे. उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
रविवार को हाजीपुर स्टेशन से होकर गुजरनेवाली कई ट्रेनें लेट रहीं. इसमें स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही, गोरखपुर गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन 14 घंटे लेट ,साबरमनी ट्रेन 4 घंटे लेट रहीं, कई यात्रियों ने ट्रेन लेट होने के कारण अपनी कन्फर्म टिकट कैंसिल करा लिया.
