अपहृत युवती राघोपुर में बरामद

हाजीपुर : झारखंड के रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से अपहृता युवती राघोपुर में बरामद हुई. राघोपुर पुलिस के सहयोग से जगरनाथपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को युवती को राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव से बरामद कर लिया. पूछताछ के बाद झारखंड पुलिस युवती को अपने साथ लेकर रांची चली गयी. जानकारी के […]

हाजीपुर : झारखंड के रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से अपहृता युवती राघोपुर में बरामद हुई. राघोपुर पुलिस के सहयोग से जगरनाथपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को युवती को राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव से बरामद कर लिया. पूछताछ के बाद झारखंड पुलिस युवती को अपने साथ लेकर रांची चली गयी. जानकारी के अनुसार बीते छह मार्च को जगरनाथपुर थाने में एक युवती के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
अपहृता के परिजनों ने अपने पड़ोस में रह रहे युवक पर शादी की नीयत अथवा गलत कार्य के लिए युवती का अपहरण करने का आरोप लगाया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जगरनाथपुर थाने के अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को राघोपुर थाने पर पहुंची. टीम में एक महिला सिपाही भी शामिल थी. जगरनाथपुर कांड संख्या 72/17 कांड की जानकारी होते ही राघोपुर थाने की पुलिस सैदागांव के आरोपित युवक के घर छापेमारी की. पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया. हालांकि इस संबंध में कथित प्रेमी मौके से फरार हो गया. जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
इस संबंध में राघोपुर थाने के थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि झारखंड की पुलिस राघोपुर आयी थी. एक अपहृता की बरामदगी की गयी है. जगरनाथपुर थाने की पुलिस उसे अपने साथ लेकर रांची चली गयी. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हुआ है. युवती ने कथित प्रेमी के साथ शादी रचा ली है. दोनों पति-पत्नी के रूप में यहां बीते एक सप्ताह से रह रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >