ठगी के मामले में हरकत में आया प्रशासन

बीडीओ ने पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों के साथ की बैठक भगवानपुर : प्रखंड के सहथा गांव निवासी अरविंद कुमार पासवान द्वारा अंधविश्वास फैला कर धर्मांतरण कराये जाने संबंधी समाचार प्रभात खबर के 17 मार्च के अंक में छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. बीडीओ नरेंद्र प्रसाद ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से […]

बीडीओ ने पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों के साथ की बैठक
भगवानपुर : प्रखंड के सहथा गांव निवासी अरविंद कुमार पासवान द्वारा अंधविश्वास फैला कर धर्मांतरण कराये जाने संबंधी समाचार प्रभात खबर के 17 मार्च के अंक में छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. बीडीओ नरेंद्र प्रसाद ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित अरविंद कुमार को प्रखंड कार्यालय में बुलाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सहथा गांव के ग्रामीणों को भी बुलाया गया. अरविंद कुमार के साथ उसके भाई अरुण कुमार एवं युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, हाजीपुर के ही हेला बाजार निवासी अवधेश पासवान, दिघीकला निवासी प्रेमचंद भारती एवं अरविंद पासवान के भाई भी साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे.
मामले की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में सहथा गांव के ग्रामीण, पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित आसपास के गांवों के लोग प्रखंड कार्यालय पर जमा होकर अरविंद पासवान द्वारा किये जा रहे कारनामे का खुलासा करते हुए बताया कि इनके द्वारा प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोपित द्वारा देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र गाली देने की बातें कहीं. पंचायत की मुखिया ममता देवी के पति दशरथ सहनी ने प्रशासनिक बैठक में कहा कि इनके द्वारा इस काम को करने के लिए सरकार से लाइसेंस मिलने की बात इनके द्वारा हमलोगों को कही जा रही है.
अरविंद बैठक में करीब नौ बजे रात तक प्रशासनिक अधिकारियों को बरगलाते रहा. इधर, गांव की कुछ महिलाओं ने भी बैठक में पहुंच कर अरविंद पासवान के द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाये जाने की बात कही. बैठक देर रात तक चलती ही रही. लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >