प्रतियोगिता में कुव्यवस्था देख भड़के अभिभावक

गोरौल : प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता फ्लॉप साबित हो गयी. इसमें भाग लेने आये विभिन्न संकुलों के चयनित छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों ने कुव्यवस्था को देख जम कर हंगामा किया. छात्र-छात्राओं का कहना था कि तरंग प्रतियोगिता के लिए न तो कोई व्यवस्था की गयी और न ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एक छोटे […]

गोरौल : प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता फ्लॉप साबित हो गयी. इसमें भाग लेने आये विभिन्न संकुलों के चयनित छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों ने कुव्यवस्था को देख जम कर हंगामा किया. छात्र-छात्राओं का कहना था कि तरंग प्रतियोगिता के लिए न तो कोई व्यवस्था की गयी और न ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

एक छोटे कमरे में सभी चयनित छात्रों को बैठा कर खानापूर्ति की गयी. अभिभावकों का कहना था कि दूर -दूर से छात्रा-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुबह से आये थे. उनके लिए नाश्ता, खाना एवं पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं की गयी थी. यह देख छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावक भी भड़क गये और हंगामा करने लगे. अभिभावकों ने बीइओ से मिलने का प्रयास किया, पर अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >