देसरी में पिस्तौल दिखा बैंककर्मी का बैग लूटा

देसरी : चकजमाल से शेखोपुर जाने वाली सड़क पर सहदेई ओपी क्षेत्र के शेखोपुर चंवर के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मियों से दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर बैग लूट लिया. घटना उस समय घटी जब बंधन बैंक के कर्मी सारण जिले के दिघवारा निवासी चंदन कुमार सहदेई ओपी क्षेत्र […]

देसरी : चकजमाल से शेखोपुर जाने वाली सड़क पर सहदेई ओपी क्षेत्र के शेखोपुर चंवर के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मियों से दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर बैग लूट लिया. घटना उस समय घटी जब बंधन बैंक के कर्मी सारण जिले के दिघवारा निवासी चंदन कुमार सहदेई ओपी क्षेत्र के शेखोपुर से देसरी ब्रांच में क्योस्क मशीन, कैलकुलेटर, कागजात बैग में लेकर जा रहे थे. इस संबंध में बैंक कर्मी चंदन कुमार ने बताया कि जैसे ही वह शेखोपुर पोखर से आगे बढ़ा कि चंवर में सामने चकजमाल की ओर से एक सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन युवक आगे से बाइक लगाकर रोक दिया. उसके बाद दो युवक बाइक से नीचे उतरे और पिस्तौल सटा दिया.
अपराधी बैग लूट कर शेखोपुर की ओर भाग गये. यह देख खेतों में कार्य कर रहे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. ग्रामीणों ने घटना की सूचना सहदेई ओपी अध्यक्ष ज्योति कुमारी को दी.सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी. ओपी अध्यक्ष ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >