दो माह पहले सोहन व पांच दिन पहले आया था जितेंद्र

हाजीपुर/पटना : पीएमसीएच के कैदी वार्ड से फरार दोनों हार्डकोर अपराधी राघोपुर के रहने वाले हैं. दोनों को अलग-अलग केस में वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसमें सोहन के खिलाफ करीब एक दर्जन जघन्य अपराध व शराब तस्करी के कई दर्जन केस पटना सिटी इलाके के थानों में दर्ज हैं. सोहन हार्डकोर क्रिमिनल है […]

हाजीपुर/पटना : पीएमसीएच के कैदी वार्ड से फरार दोनों हार्डकोर अपराधी राघोपुर के रहने वाले हैं. दोनों को अलग-अलग केस में वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसमें सोहन के खिलाफ करीब एक दर्जन जघन्य अपराध व शराब तस्करी के कई दर्जन केस पटना सिटी इलाके के थानों में दर्ज हैं. सोहन हार्डकोर क्रिमिनल है और उसका बड़ा नेटवर्क रहा है.

राघोपुर में बम से हमला करने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था. वहीं जितेंद्र पासवान भी काफी दिनों से वैशाली पुलिस का सिरदर्द बना हुआ था. वैशाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. करीब दो माह पहले सोहन को पेट में दर्द होने की शिकायत पर इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया था. यहां पर किडनी की समस्या बतायी गयी थी और इसका इलाज चल रहा था. तभी से वह यहीं पर भरती था. वहीं जितेंद्र पासवान पांच दिन पहले लाया गया था. उसे भी पेट में ही परेशानी हुई थी. दोनों का इलाज चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >