शटर काट कर 45 लाख रुपये के जेवरात की चोरी

बिदुपुर में अब तक चोरी की है सबसे बड़ी घटना चोरों का सुराग ढूंढ़ने के लिए मंगवाया गया डॉग स्क्वायड बिदुपुर : बिदुपुर पुरानी बाजार की एक ज्वेलरी दुकान से बीती रात रविवार को चोरों ने पिछले दरवाजे के रास्ते दुकान में घुस कर दुकान में रखे 45 लाख के आभूषण और नकद बीस हजार […]

बिदुपुर में अब तक चोरी की है सबसे बड़ी घटना

चोरों का सुराग ढूंढ़ने के लिए मंगवाया गया डॉग स्क्वायड
बिदुपुर : बिदुपुर पुरानी बाजार की एक ज्वेलरी दुकान से बीती रात रविवार को चोरों ने पिछले दरवाजे के रास्ते दुकान में घुस कर दुकान में रखे 45 लाख के आभूषण और नकद बीस हजार रुपये की चोरी की. बिदुपुर थाना क्षेत्र की सोना दुकान में हुए अब तक की सबसे बड़ी चोरी की घटना है.
शातिर चोरों ने दिया घटना को अंजाम : व्यवसायी मंडी, बिदुपुर पुरानी बाजार के झुमका पैलेस ज्वेलर्स में चोरी की घटना चोरों द्वारा शातिराना तरीके से किया गया. दुकान की पिछली किवाड़ को तोड़ कर चोर अंदर आये और पिछला गेट काट कर भीतर दुकान में प्रवेश कर आभूषण का लॉकर, सेफ का लॉकर एवं काउंटर को तोड़ उसमें के सभी आभूषण ले गये. पिछले गेट के बरामदे पर निर्माणाधीन मकान से सटे बरामदे पर चार-पांच शराब की खाली गिलास एवं नंबर वन व्हिस्की की खाली बोतल भी पायी गयी.
दुकानदार ने दी जानकारी : दुकान मालिक भोला साह, जो स्वर्णकार संघ के सचिव है, उसने घटना के संबन्ध में बताया कि रविवार की रात वह अपनी दुकान को बंद कर घर गया. सोमवार को जब अपनी दुकान खोली, तो देखा कि उसके दुकान का सारा सामान, जिसमे सोने एवं चांदी के आभूषण झुमका, नथिया, सोने की चेन आदि जिनकी कीमत लगभग 45 लाख है, चोरी कर ली गयी है.
आक्रोशित व्यवसायियों ने बंद कराया बाजार
बिदुपुर थाना के प्रमुख व्यवसायी मंडी बिदुपुर बाजार में गत रविवार की देर रात में चोरों द्वारा ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों द्वारा बिदुपुर पुरानी बाजार की दुकानों को बंद कराया. चोरी की घटना की मंगलवार की सुबह जैसे ही मालूम हुई, लोग उग्र हो गये. भीड़ वाली सघन जगह पर चोरों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दिया जाना पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती है. सुबह से ही लोग खोजी कुत्ते बुलाने की मांग करने लगे. इसके बाद वरीय प्रशासनिक अधिकारियो से वार्ता के बाद मुजफ्फरपुर से श्वान दस्ते को बुलाया गया. लगभग आठ घंटे तक पुरानी बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >