महुआ में सिलिंडर फटने से मां-बेटा झुलसे

आग में एक गाय बुरी तहर झुलस गयीआइ बकरियां जल कर मर गयीं महुआ : जलालपुर गंगटी गांव में रविवार दोपहर गैस सिलिंडर से रिसाव होने के कारण सिलिंडर फट गया. सिलिंडर फटते ही झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. घटना में मां-बेटे दोनों सहित एक गाय झुलस गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर […]

आग में एक गाय बुरी तहर झुलस गयी
आइ बकरियां जल कर मर गयीं

महुआ : जलालपुर गंगटी गांव में रविवार दोपहर गैस सिलिंडर से रिसाव होने के कारण सिलिंडर फट गया. सिलिंडर फटते ही झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. घटना में मां-बेटे दोनों सहित एक गाय झुलस गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. थाना क्षेत्र के जलालपुर गंगटी गांव निवासी स्वगारथ साह के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लगकर सिलिंडर फट गया. जिससे घर में आग लग गयी. तेज हवा के कारण आग लगते ही झोपड़ीनुमा घर जलने लगा. इस दौरान घर में मौजूद श्री साह की पत्नी सुमिंत्रा देवी व पुत्र नरेंद्र साह 30 वर्ष झुलस गये.

ग्रामीणों ने हिम्मत जुटा पहले मां-बेटे को किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिये अनुमंडल हॉस्पिटल में भरती कराया. साथ ही एक गाय भी बुरी तरह से झुलस गयी, जबकि 8 बकरियां जल कर मर गयीं. इस दौरान श्री साह के अलावा मुसमात जलेश्वरी देवी, पदारथ साह तथा नरेंद्र साह के भी घर जल कर राख हो गये. ग्रामीणों तथा दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस घटना में पांच लाख से ज्यादा की क्षति बतायी जा रही है. इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दी गयी है. उधर पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ चंद्रवंशी, जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला, समिति सदस्य अशोक सहनी,अमरजीत जायसवाल के साथ अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिल इस दुःख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >