कुशल युवा कार्यक्रम के लिए जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

भगवानपुर : प्रखंड के चार स्थानों पर सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत कुशल युवा का प्रचार प्रसार के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं अन्य समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम प्रखंड के एलएन उच्च विद्यालय, भगवानपुर, मध्य विद्यालय […]

भगवानपुर : प्रखंड के चार स्थानों पर सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत कुशल युवा का प्रचार प्रसार के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं अन्य समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम प्रखंड के एलएन उच्च विद्यालय, भगवानपुर, मध्य विद्यालय शेखोपुर, ढ़ढीया, राजकीय मध्य विद्यालय, जहांगीरपुर पटेढा, एवं शेम्भोपुर कोआरी पंचायत के पंचायत भवन पर आयोजित किया गया,

जहां दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया गया. एलएन उच्च विद्यालय, भगवानपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक वंशीधर चौधरी के बारह बजे तक नहीं पहुंचे जाने के कारण अधिकांश जनप्रतिनिधि बगैर प्रशिक्षण के वापस चले गये. इस संबंध में राजकीय मध्य विद्यालय, जहांगीरपुर पटेढा में प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक मो शाहिद हुसैन ने बताया कि त्रीस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजनाओं में से एक आर्थिक हल, युवाओं को बल अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ 15 से 25 आयु वर्ग के आर्थिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए लागू किया गया है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >