रसोई गैस की मूल्य वृद्धि की आलोचना

हाजीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रसोई गैस के दामों में हाल में की गयी वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की गयी. पार्टी जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय ने मूल्यवृद्धि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रति सिलिंडर नब्बे रुपये की वृद्धि ने आम आदमी को मुश्किल में डाल दिया है. […]

हाजीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रसोई गैस के दामों में हाल में की गयी वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की गयी. पार्टी जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय ने मूल्यवृद्धि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रति सिलिंडर नब्बे रुपये की वृद्धि ने आम आदमी को मुश्किल में डाल दिया है.

चार एटीएम ट्रांजेक्शन के बाद ग्राहकों से टैक्स लिए जाने को लेकर भी सरकार की उन्होंने आलोचना की. बैंकों से राशि निकासी की सीमा पर पाबंदी नहीं हटाये जाने को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार के मुखिया को खड़ी-खोटी सुनायी. पार्टी की ओर से उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा.

प्रथम चरण में जिले के विभिन्न प्रखंडों में आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >