स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
पातेपुर : पातेपुर थाने के चकसैद चंवर स्थित पोखर में गुरुवार को डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी. दोनों मौदह बुजुर्ग पंचायत के चकसैद गांव का रहनेवाले थे. यह हादसा तब हुआ, जब दोनों स्नान करने के लिए गये थे. इसकी सूचना पर पहुंची पातेपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. मृतकों में मनोज पासवान का पुत्र पंकज कुमार (13 वर्ष) और रवींद्र चौधरी का पुत्र सोनू कुमार (12 वर्ष) शामिल हैं. घटना के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर दोनों किशोर स्नान करने के लिए गांव के चंवर में स्थित पोखर पर गये थे. शाम होने तक जब दोनों नहीं लौटे तो परिजन
पातेपुर में पोखर में…
खोजबीन करने लगे. इसी दौरान गांव के लोगों ने परिजनों को बताया कि दोनों को चंवर की ओर जाते हुए देखा गया है. परिजन पोखर के पास पहुंच कर खोजबीन करने लगे. पोखर से देर शाम दोनों का शव बरामद किया गया. पातेपुर के थानाध्यक्ष रणधीर भट ने बताया कि दोनों किशोर का शव बरामद कर लिया गया है.
