38 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 38 बोतल विदेशी शराब और आठ लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार अधीक्षक उत्पाद अरविंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गौराल थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा […]

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 38 बोतल विदेशी शराब और आठ लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार अधीक्षक उत्पाद अरविंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गौराल थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. इसको लेकर एक टीम का गठन किया गया. टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर अजय शंकर सहाय, अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया.

टीम ने गोरौल थाना क्षेत्र के बथना मोहदक गांव पहुंच कर बैद्यनाथ ठाकुर के घर पर छापेमारी की. जहां गृहस्वामी के घर में छुपा कर रखी 180 एमएल की 38 बोतल रॉयल स्टैग की बोतलों को बरामद किया गया. वहीं पुलिस को देख भाग रहे धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़ा गया धंधेबाज बैद्यनाथ ठाकुर है. पुलिस शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाने लेकर आयी. वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के हेलाबाज स्थित एक घर पर छापेमारी की.छापेमारी के दौरान घर में छुपा कर रखे एक गैलन में आठ लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी. वहीं पुलिस के आने की भनक लगने पर धंधेबाज भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >