तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को मारी ठोकर, घायल भरती

हाजीपुर : मैट्रिक की परीक्षा देने आ रही एक छात्रा ट्रैक्टर की ठोकर से घायल हो गयी. छात्रा की हालत गंभीर बतायी जा रही है. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. सराय से हाजीपुर ऑॅटो से आये थे. ऑटो से उतर कर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने […]

हाजीपुर : मैट्रिक की परीक्षा देने आ रही एक छात्रा ट्रैक्टर की ठोकर से घायल हो गयी. छात्रा की हालत गंभीर बतायी जा रही है. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. सराय से हाजीपुर ऑॅटो से आये थे. ऑटो से उतर कर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने छात्रा को ठोकर मार दी. घायल छात्रा एसएनएस कॉलेज में अपने दादा वासदेव ठाकुर के साथ परीक्षा देने आयी थी. इसी बीच यह घटना हुई. घायल छात्रा सराय थाना क्षेत्र के मरीचा निवासी अजय कुमार की पुत्री प्रीति कुमारी बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >