शांतिपूर्ण हुई इंटर की परीक्षा

भगवानपुर : इंटर परीक्षा के दूसरे दिन प्रखंड के परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई. जिलाधिकारी रचना पाटील एवं आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय, भगवानपुर, मध्य विद्यालय, भगवानपुर सहित कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर चल रहे परीक्षा का निरीक्षण किया. केंद्र के आसपास शांति व्यवस्था देख […]

भगवानपुर : इंटर परीक्षा के दूसरे दिन प्रखंड के परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई. जिलाधिकारी रचना पाटील एवं आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय, भगवानपुर, मध्य विद्यालय, भगवानपुर सहित कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर चल रहे परीक्षा का निरीक्षण किया. केंद्र के आसपास शांति व्यवस्था देख जिलाधिकारी कुछ ही समय बाद वापस हो गयीं.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
इंटर परीक्षा के दूसरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में जिले में परीक्षा हुई. जिले के सभी 92 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त परीक्षा हुई. हाजीपुर अनुमंडल से तीन जबकि महुआ अनुमंडल से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया और चारों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.
जीवेंद्र झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी( माध्यमिक)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >