बोर्ड के सचिव के आदेश पर परीक्षा में शामिल हुए छात्र

महनार : मध्य विद्यालय महनार बालक इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की शुरुआत के समय कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. जब छात्राओं के बीच एक राज सुमन नामक राम शरण राय कॉलेज पानापुर मक्कनपुर महनार का एक छात्र भी परीक्षा देने पहुंच गया. छात्र उसी कॉलेज के क्रमांक 590 मेनका कुमारी, […]

महनार : मध्य विद्यालय महनार बालक इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की शुरुआत के समय कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. जब छात्राओं के बीच एक राज सुमन नामक राम शरण राय कॉलेज पानापुर मक्कनपुर महनार का एक छात्र भी परीक्षा देने पहुंच गया.
छात्र उसी कॉलेज के क्रमांक 590 मेनका कुमारी, 927 सुमन कुमारी और 950 उषा कुमारी का क्रमांक केंद्र में उपलब्ध सूची से भिन्न पाये जाने पर केंद्राधीक्षक कुछ देर के लिये भौचक रह गये और उसके बाद वे इसकी जानकारी तत्काल महनार एसडीओ, डीसीएलआर, डीओ को दिया, किंतु कोई समाधान नहीं निकलता देख
केंद्राधीक्षक अशोक कुमार दास ने बिहार परीक्षा समिति के सचिव से बात किया और मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छात्र को बोर्ड की गलती से महिला की सूची में शामिल कर दिया गया है. इसी के साथ-साथ श्री
दास ने कहा कि अन्य तीन छात्राओं का क्रमांक भी केंद्र को उपलब्ध करायी गयी सूची से भिन्न है. सारी बात सचिव ने सुनने के बाद सबों का डिटेल बोर्ड को भेजते हुए छात्र
और तीनों छात्राओं को परीक्षा में शामिल किये जाने का आदेश दिया इसके बाद सभी को परीक्षा में शामिल होने दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >