हाजीपुर पहुंची एसआइटी परीक्षािर्थयों से पूछताछ

हाजीपुर : बीएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को पटना एसआइटी की तीन सदस्यीय टीम हाजीपुर नगर थाना पहुंची. वहां पर वैशाली पुलिस की ओर से रिमांड पर लिये गये चारों परीक्षार्थियों से टीम ने बंद कमरे में घंटों पूछताछ की. टीम का दावा है कि पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. […]

हाजीपुर : बीएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को पटना एसआइटी की तीन सदस्यीय टीम हाजीपुर नगर थाना पहुंची. वहां पर वैशाली पुलिस की ओर से रिमांड पर लिये गये चारों परीक्षार्थियों से टीम ने बंद कमरे में घंटों पूछताछ की. टीम का दावा है कि पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. एसपी राकेश

हाजीपुर पहुंची एसआइटी…
कुमार ने बताया कि बीते रविवार को परीक्षा में नकल करते चार परीक्षार्थियों को मोबाइल और चिट-पुरजे के साथ गिरफ्तार किया गया था. इनमें सारण जिले के अवतार नगर थाने के धेनुकी गांव के अमोद कुमार सिंह, मदनपुर गांव के बबलू कुमार और गोपालगंज जिले के बरौली थाने के पंचरनदीया गांव के संतोष कुमार को आरएन कॉलेज परीक्षा केंद्र से, जबकि मधुबनी जिले के धोधाडीह थाने के भोपहा सरौती गांव के प्रभाष कुमार को जमुनीलाल कॉलेज परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया था. इस संबंध में नगर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गयीं और चारों को जेल भेज दिया गया था.
एसपी ने बताया कि बीएसएससी परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला उजागर होने के बाद नौ फरवरी की शाम चारों परीक्षार्थियों को चार दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया था. 10 फरवरी को पटना एसआइटी ने चारों से पूछताछ की थी. रविवार को भी पटना एसआइटी हाजीपुर आयी और पूछताछ की. इसके बाद रविवार की शाम चारों परीक्षार्थियों को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >