तमिलनाडु से मौत की खबर आते ही पसरा मातमी सन्नाटा

महुआ नगर : शनिवार की देर शाम एक युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. जानकारी के अनुसार महुआ प्रखंड के रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू निवासी रामचंद्र राय के 35 वर्षीय पुत्र मुनीलाल राय,जो तमिलनाडु के त्रिपुर में प्राइवेट नौकरी करता था. शनिवार को अन्य दिनों की […]

महुआ नगर : शनिवार की देर शाम एक युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. जानकारी के अनुसार महुआ प्रखंड के रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू निवासी रामचंद्र राय के 35 वर्षीय पुत्र मुनीलाल राय,जो तमिलनाडु के त्रिपुर में प्राइवेट नौकरी करता था. शनिवार को अन्य दिनों की तरह ड्यूटी पर गया, लेकिन दांत में तेज दर्द की शिकायत के बाद पुनः अपने डेरे पर आ गया और सो गया. अन्य साथी जब ड्यूटी से वापस आये और कमरा खुलवाने की कोशिश की, जब कमरा नहीं खुला, तो उनको अनहोनी की चिंता सताने लगी. जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो मुनीलाल राय मृत पाया गया.

शनिवार की देर शाम जब उसकी अचानक मौत की खबर गांव पहुंची, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि उसको एक पुत्र तथा तीन लड़कियां हैं. मौत की खबर पर पंचायत समिति सदस्य शर्मीला देवी, सीएलटीसी अर्जुन पटेल, राजू राय, मो इदरीश, मो सोबराती आदि ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >