देसरी/ सहदेई बुजुर्ग : हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 40 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल अधीक्षक ने हाजीपुर जीआरपी पुलिस को जानकारी दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह एक महिला दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. तभी हाजीपुर की ओर से तेज गति से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
सूचना पा कर पहुंची जीआरपी ने महिला की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पुछताछ की, मगर किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की. बाद में जीआरपी ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया. सूचना मिलने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी.
