हाजीपुर : भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजाराम खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को बान्थू क्रिकेट क्लब बनाम पीरापुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. 16 ओवरों के मैच में बान्थू की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाये.
जवाब में पीरापुर की टीम ने सात विकेट खोकर 99 रन बना मैच को तीन विकेटों से जीत लिया.
पीरापुर की ओर से शानदार खेल दिखाने के लिए नवीन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं बान्थू के खिलाड़ी मो सिराज को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार मिला. मुख्य अतिथि वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.
