सड़क दुर्घटना में दूध के टैंकर चालक की मौत

भगवानपुर. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा से लेकर भगवानपुर तक संचालित अवैध बालू मंडी ने फिर एक आदमी को मौत की नींद सुला दिया. गुरुवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे दूध से भरे टैंकर में विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ओवरलोडेड ट्रक ने टक्कर मार […]

भगवानपुर. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा से लेकर भगवानपुर तक संचालित अवैध बालू मंडी ने फिर एक आदमी को मौत की नींद सुला दिया. गुरुवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे दूध से भरे टैंकर में विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ओवरलोडेड ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में टैंकर का चालक एवं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
दोनों को भगवानपुर पुलिस ने इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. जहां इलाज के दौरान चालक सह मालिक पूर्वी चंपारण जिले के मधुबनी थानाे क मधुबनी गांव निवासी प्रो हरेंद्र कुशवाहा के पुत्र सूरज कुमार की मौत हो गयी, जबकि घायल मुजफ्फरपुर जिले के दरियापुर कफेन गांव निवासी धीरज कुमार अस्पताल में जीवन और मौत जूझ रहा है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में कर लिया है. ज्ञात हो कि इस अवैध रूप से संचालित बालू मंडी के कारण अब तक अनेक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >