छात्र-छात्राओं ने की तैयारी

सराय : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर क्षेत्र में सरकारी और अर्द्धसरकारी स्कूलों में तैयारी चल रही है. संत जोसेफ पब्लिक स्कूल सराय में छात्र-छात्राओं ने तैयारी कर ली है. विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार मेहता ने खुद कमान संभाल रखी थी. परेड का संचालन स्कूल के शिक्षक सुकेश कुमार सोनु कर रहे थे. […]

सराय : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर क्षेत्र में सरकारी और अर्द्धसरकारी स्कूलों में तैयारी चल रही है. संत जोसेफ पब्लिक स्कूल सराय में छात्र-छात्राओं ने तैयारी कर ली है. विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार मेहता ने खुद कमान संभाल रखी थी. परेड का संचालन स्कूल के शिक्षक सुकेश कुमार सोनु कर रहे थे. परेड की तैयारी में विद्यालय के छात्र छात्रा शुभम सौरभ, नेहा, अनिषा, केतन, आयुष, उत्कर्ष, माही, रोशन, सोनाली, पंखुड़ी, दीपक आदि शामिल थे. प्राचार्य राजीव कुमार मेहता ने बताया कि झंडोत्तोलन के समय छात्र परेड करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >