चार पैर और दो पेट वाली बच्ची ने लिया जन्म

पटेढ़ी बेलसर : पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के मिश्रौलिया अफजलपुर पंचायत के बिरमामठ गांव में सोमवार की अहले सुबह एक महिला ने चार पैर और दो पेट वाली बच्ची को जन्म दिया. बच्ची जन्म तो साधारण हुआ लेकिन उसके निचले हिस्से में एक और पेट निकला हुआ है. इस नीचे वाले भाग में भी दो और […]

पटेढ़ी बेलसर : पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के मिश्रौलिया अफजलपुर पंचायत के बिरमामठ गांव में सोमवार की अहले सुबह एक महिला ने चार पैर और दो पेट वाली बच्ची को जन्म दिया. बच्ची जन्म तो साधारण हुआ लेकिन उसके निचले हिस्से में एक और पेट निकला हुआ है. इस नीचे वाले भाग में भी दो और पैर अविकसित हैं. इस नन्हीं बच्ची के जन्म लेने के बाद इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गयी.

चारों ओर चार पैर वाला बच्चा जन्म लेने की खबर फैल गयी. विरमामठ निवासी शिव प्रसाद महतो के घर में उनकी बेटी सविता कुमारी जो पिछले कई माह से मायके में रह रही थी. जिसकी शादी मुजफ्फरपुर के छितरी गांव निवासी उमेश महतो के साथ हुई थी. जिन्हें इस बच्ची के जन्म से पूर्व दो और संतान हैं. गरीब परिवार में अद्भुत बच्ची जन्म लेने से कई तरह की शंका और चर्चा आसपास में होनी शुरू हो गयी है़. मुखिया रामप्रवेश महतो ने बताया की दोपहर के बाद बेलसर पीएचसी की एंबुलेंस पहुंच कर जच्चा-बच्चा को साथ ले गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >