महुआ : प्रखंड क्षेत्र के कुशहर चौक पर जनता जागृति मंच के बैनर तले एक सभा आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह मनायी गयी. समसपुरा पंचायत के मुखिया रामनरेश साह की अध्यक्षता और पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान के संचालन में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र पासवान […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
महुआ : प्रखंड क्षेत्र के कुशहर चौक पर जनता जागृति मंच के बैनर तले एक सभा आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह मनायी गयी. समसपुरा पंचायत के मुखिया रामनरेश साह की अध्यक्षता और पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान के संचालन में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र पासवान शास्त्री ने कहा कि नेता जी महान देशभक्त थे. उन्होंने अपने जीवनकाल में देश के लिये जो कुछ भी किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
वहीं अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की. मौके पर फुदन राय, रामसरिखन राय, झरी राय, उपमुखिया पवन राय, राम स्वरूप राम, अशर्फी सिंह कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष अजब लाल राय व युवा समाजसेवी गणेश राय ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं संत जोसेफ स्कूल के परिसर में आयोजित जयंती समारोह में प्राचार्या सीमा सिंह, सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विश्वबंधु कुमार, समाजसेवी सुबोध देशराज, डॉ नरेश कुमार तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक हाइ स्कूल में प्राचार्य बिगु यादव, शिक्षक राजीव कुमार, सुध कुमार सिंह के साथ सैकड़ों स्कूली बच्चों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
याद िकये गये नेता जी
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के तत्वावधान में जयंती समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार रतन ने की. युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री रंजीत श्रीवास्तव ने संचालन किया. नगर पर्षद के उपसभापति निकेत कुमार सिन्हा, नगर पार्षद हेमलता वर्मा, मुकेश वर्मा, विजय कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर वर्मा, अजीत किशोर नारायण, डॉ रंजन समेत अन्य लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. विचार प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के विचारों पर अमल करने से ही देश का भला हो सकता है.
लालगंज. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन, लालगंज इकाई के सदस्यों ने लालगंज बाजार के प्रेमगंज मुहल्ले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी.
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नेताजी भारत माता के उन क्रांतिकारी सपूतो में से एक थे, जिन्होंने अपनी शक्ति व शौर्य के बलपर अंगरेजों को भारत से निकाल बाहर करने का काम किया. कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इससे पूर्व संगठन के सदस्यों ने सुबह में लालगंज बाजार में प्रभातफेरी निकाली. कार्यक्रम में नंदकिशोर शर्मा, बैद्यनाथ सिंह, शिवचंद्र पासवान, ज्योति कुमारी, विकास कुमार आदि शामिल थे.