सराय में बहती रही सुर व ताल की रसधारा

गंगा विष्णु सिंह की स्मृति में हुआ 13वां संगीत समारोह सराय : गंगा विष्णु सिह की स्मृति में हुए 13वें संगीत समारोह के अवसर पर सराय-बजार के हाट रोड स्थित वैशाली औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में मंगलवार की सुबह से लेकर देर रात तक शास्त्रीय नृत्य और संगीत की धारा बहती रही. मौका था […]

गंगा विष्णु सिंह की स्मृति में हुआ 13वां संगीत समारोह

सराय : गंगा विष्णु सिह की स्मृति में हुए 13वें संगीत समारोह के अवसर पर सराय-बजार के हाट रोड स्थित वैशाली औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में मंगलवार की सुबह से लेकर देर रात तक शास्त्रीय नृत्य और संगीत की धारा बहती रही. मौका था स्व. गंगा विष्णु सिह की स्मृति में आयोजित 13वें स्मृति संगीत समारोह का उद्घाटन अखिल भारतीय धर्म संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामाशंकर शास्त्री और भाजपा जिलाध्यक्ष एवं स्व. सिह के पुत्र संजय कुमार सिह ने दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी आगंतुक अतिथि का स्वागत संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया. पिछले एक साल में दिवंगत कलाकारों खास कर स्व. शत्रुघ्न सिंह एवं देश के लिए बलिदान हुए सैनिकों के लिए एक मिनट की मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ ऋतु रंजना की गणेश वंदना के रिकॅार्ड डांस से हुआ. गोकुल मिश्रा का सोलो वायलिन, लहरा हषित मिश्रा द्वारा वादन से उपस्थित दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हुए.
बिहार के जाने-माने तबला वादक लालबहादुर पासवान और हरिमोहन झा के गायन और स्वर निकाल कर खूब वाहवाही ली. वहीं रितु रंजना के नटराज नृत्य देख दर्शक तालियां बजाते रहे. वर्षा मिश्रा, शिवानी मिश्रा एवं श्रुति मिश्रा के कत्थक नृत्य कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. गोखुल मिश्रा, रवि शंकर, शिलानाथ सिंह सहित दर्जनों गायकों ने अपने शास्त्रीय संगीत से दर्शकों को झुमाया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित रामाशंकर शास्त्री सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ चंद्रिका प्रसाद सिंह ने की. इस अवसर पर डाॅ अशोक सिंह गौतम, राजू कुमार सिंह द्वारा कलाकारों को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >