लालगंज नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन

लालगंज : लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने शौचालय निर्माण की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व राजद नेता सनोज कुमार यादव ने किया. प्रदर्शन कर रहे लोग शौचालय निर्माण की राशि अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे. धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था […]

लालगंज : लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने शौचालय निर्माण की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व राजद नेता सनोज कुमार यादव ने किया. प्रदर्शन कर रहे लोग शौचालय निर्माण की राशि अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे. धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि यहां के आधे से अधिक परिवारों को अब तक शौचालय की सुविधा नहीं मिली है. यहां के पुरुष ही नहीं, महिलाएं एवं बच्चे-बूढ़े भी शौच के लिए खेत में जाने को विवश हैं.

स्वच्छता अभियान के तहत केंद्र से राज्य सरकार तक शौचालय निर्माण के लिए प्रयत्नशील है. पर यहां नगर पंचायत की उदासीनता के कारण शौचालय निर्माण काफी धीमी गति से हो रही है. काफी संख्या में जरूरतमंदों ने इसके लिए आवेदन दे रखा है, पर उन्हें शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली राशि की पहली किस्त उपलब्ध नहीं करायी जा रही.

प्रदर्शन कर रहे लोगों एक सप्ताह में जरूरतमंदों को शौचालय निर्माण की सुविधा उपलब्ध नहीं कराये जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. प्रदर्शन में मनोज कुमार यादव, सुमन राय, मनोज चौधरी, अशोक चौधरी, जफर हुसैन, संजय राय आदि दर्जनों लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >