मुखियापति को धमकी, दहशत

चेहराकलां : कटहारा ओपी क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग मुखिया के पति को कथित रूप से नक्सलियों द्वारा दलितों के विरुद्ध अत्याचार करना बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी की परची चिपकाने के कारण प्रखंडवासियों में हड़कंप मचा हुआ है. कटहारा ओपी पुलिस ने कैला जलालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर अज्ञात नक्सलियों द्वारा […]

चेहराकलां : कटहारा ओपी क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग मुखिया के पति को कथित रूप से नक्सलियों द्वारा दलितों के विरुद्ध अत्याचार करना बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी की परची चिपकाने के कारण प्रखंडवासियों में हड़कंप मचा हुआ है. कटहारा ओपी पुलिस ने कैला जलालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर अज्ञात नक्सलियों द्वारा चिपकायी गयी परची को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मुखिया करीना राय व उनके पति अरविंद राय ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है.

वहीं, दूसरी ओर पूछे जाने पर कटहारा ओपी प्रभारी शैलेश्वर प्रसाद ने किसी शरारती द्वारा परेशान किये जाने की हरकत की आशंका व्यक्त करते हुए कई पहलुओं पर कार्यवाही आरंभ किये जाने की जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >