बिदुपुर : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग के मझौली चौक के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. राजद सुप्रीमों का स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष शत्रुध्न राय, पैक्स अध्यक्ष चंद्रभूषण आदि है. देसरी संवाददाता के अनुसार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के रामशरण राय महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने के दौरान एन एच 103 पर गाजीपुर चौक पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्द सोहराव आलम,
युवा राजद के जिला अध्यक्ष संजय पटेल, युवा के प्रखंड अध्यक्ष विजय राय, संजय सिंह ने फूल-माला पहना कर राजद सुप्रीमो का स्वागत किया. इस मौके पर काफी संख्या में राजद जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे. राजापाकर संवाददाता के अनुसार लालू प्रसाद के महनार प्रखंड के रामसरन राय कॉलेज में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में जाने के क्रम में चकसिकंदर हाट बाजार में युवा राजद के प्रदेश सचिव राजीव रंजन के नेतृत्व में दर्जनों युवा राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद,
शिवचंद्र राम, आलोक मेहता का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर मुखिया नीलम भारती, मोहम्मद मुजाहिद, साहिब खलीफा, राम पलक राय सुरंजन कुमार, शत्रुहन राम, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.
