हाजीपुर : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर प्रखंड में पुलिस ने छापेमारी कर 6 कार्टन में 72 बोतल विदेशी शराब और 5 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी आेर औरंगाबादमें बारुण थाना पुलिस ने बीती रात गस्ती के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो से एक ट्रक में छुपाकर ले जाए जा रहे शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है और ट्रक को जप्त कर लिया है.
राघोपुर के थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल के नेतृत्व रामपुर-श्यामपुर गांव में राम प्रवेश दास के घर की गयी छापेमारी में 5 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके पर रामप्रवेश दास को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर उसी थाना क्षेत्र के मल्लिकपुर गांव के सेवक चौक पर एक झोपड़ीनुमा दलान में छुपाकर रखी गयी 6 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की.
औरंगाबाद मेंशराबकीबड़ी खेप जब्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की शराब की एक बड़ी खेप बारुण से पार करने वाली है. जानकारी के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह के नेतृत्व में निकली टीम के द्वारा सड़क पर ट्रक को रुकवाकर जांच की गयी. जिसमें दो ब्रांड के कुल 191 पेटी विदेशी शराब जप्त किया है. बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं द्वारा उक्त शराब को दवा के बीच में छुपाकर ले जाया जा रहा था. गिनती के बाद कुल बोतलों की संख्या 2292 है. फिलहाल पुलिस और भी कई प्रकार के जांच में जुटी हुयी है और ट्रक के चालक से पूछताछ की जा रही है. औरंगाबाद में पहली बार पुलिस ने शराब की इतनी बड़ी खेप पकड़ी है.
