Bihar : हाजीपुर में इंटर की छात्रा के साथ मारुती कार में गैंग रेप

पटना / वैशाली : राजधानी पटना से सटे वैशाली जिले के हाजीपुर में इंटर की छात्रा के साथ चलती कार में गैंग रेप की घटना को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा के भाई ने हाजीपुर के सदर थाने में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करायी है और पांच […]

पटना / वैशाली : राजधानी पटना से सटे वैशाली जिले के हाजीपुर में इंटर की छात्रा के साथ चलती कार में गैंग रेप की घटना को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा के भाई ने हाजीपुर के सदर थाने में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करायी है और पांच लोगों को इसका नामजद अभियुक्त बनाया है. घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक अन्ना राय को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद घटना में उपयोग की गयी मारूती कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस ने बताया है कि बाकी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

पुलिस सूत्रों की माने तो घटना में कार्रवाई जारी है. घटना सोमवार की रात की है. राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर स्थित डायट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में हुई है. संबंधित थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस बाकी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास कर रही है. बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं पीड़ित के परिजनों ने आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >