हाजीपुर/मुजफ्फरपुर : सदर थाने से सौ मीटर दूर पांडेय पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी प्रवेश महतो को अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अपराधियों ने व्यवसायी के सिर में सामने से गोली मारी है. डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नाजुक है. प्रवेश महतो मूल रूप से वैशाली जिले के पातेपुर थाना के सुक्की कटेसर गांव के है.
भगवानपुर में कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक

भगवानपुर में कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक
Copied link
हाजीपुर/मुजफ्फरपुर : सदर थाने से सौ मीटर दूर पांडेय पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी प्रवेश महतो को अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अपराधियों ने व्यवसायी के सिर में सामने से गोली मारी है. डॉक्टरों का […]
वह डेढ़ साल से प्रभात नगर मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रहते है. दो दिन पूर्व उनकी पत्नी नीतू अपने बच्चों के साथ गांव चली गयी थी. प्रवेश पश्चिम बंगाल के मालदह जिले के रहने वाले एक व्यवसायी से कपड़ा लेकर थोक का कारोबार करते हैं. सोमवार की दोपहर वह अपनी बाइक से लगभग पौने दो लाख रुपये मालदह के व्यवसायी के खाते में जमा करने के लिए घर से निकले.
मोहल्ले में ही विश्वकर्मा मंदिर के पास दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. सिर में गोली मार कर रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गये. पास के ही एक व्यक्ति ने जख्मी देख बैरिया के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया.इधर, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे. उनका कहना है कि लूट की राशि अभी क्लियर नहीं है. परिजनों से पूछताछ की गयी है. उन्होंने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है.
सीसीटीवी से नहीं मिला सुराग
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी को खंगाला. लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. दोपहर सवा एक बजे के आसपास व्यवसायी बाइक से जाते दिखे हैं.तीन साल पूर्व प्रभात नगर मोहल्ले में मोरब्बा गिरोह के अपराधियों ने बस कंपनी के मैनेजर संजय की हत्या कर कैश लूट को अंजाम दिया था. फिर से उसी गली के मुहाने पर घटना को अंजाम दिया गया है.