कांवर यात्रा : एनएच-77 पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद
हाजीपुर : कांवरिया जत्था की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एनएच-77 पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद कर दिया है. शुक्रवार से ही एनएच पर कांवरियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम जिला प्रशासन की ओर शुरू कर दिये गये थे. बड़े वाहनों का परिचालन सोमवार की सुबह से पहले तक बंद रहेगा. जगह-जगह […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हाजीपुर : कांवरिया जत्था की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एनएच-77 पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद कर दिया है. शुक्रवार से ही एनएच पर कांवरियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम जिला प्रशासन की ओर शुरू कर दिये गये थे. बड़े वाहनों का परिचालन सोमवार की सुबह से पहले तक बंद रहेगा. जगह-जगह जिला प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों की देख-रेख के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है. कांवरियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से संकल्पित होकर जिम्मेवारी निभाने की बात कहीं जा रही है.
हालांकि आपात स्थितियों से संबंधित वाहनों के परिचालन पर प्रशासन की ओर रोक नहीं लगाया गया है. लेकिन उन वाहनों के परिचालन की भी गंभीरता के साथ निगरानी की जा रही है.भगवान शिव के जलाभिषेक को लेकर जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा को लेकर एनएच- 77 स्थित विभिन्न स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है. जगह-जगह दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर शनिवार को पहलेजा स्थित गंगा घाट से सैकड़ों पुरुष व महिला कांवरियों का जत्था मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीब नाथ पर जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ. सुबह से ही कांवरियों का जत्था पहलेजा घाट पहुंचने लगा था. गंगा घाट पर स्नान करने के बाद कांवरियों ने पूजा अर्चना की और बोल बम के नारे लगाते हुये चल पड़े. सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद पुरानी गंडक पुल व नये गंडक पुल मार्ग से होते हुये कांवरियों का जत्था नगर के विभिन्न मार्गो से हो कर गुजरा. सोमवार को सभी कांवरिये बाबा गरीब नाथ पर जलाभिषेक करेंगे. इस दौरान कांवरिया पथों पर नि:शुल्क सेवा शिविर में मौजूद स्वयं सेवकों की ओर से जलाभिषेक को लेकर जा रहे कांवरियों की सेवा लगातार की जा रही थी. उन्हें नींबू पानी व शरबत सहित अन्य सामग्रियों से राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी.