अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने किया जब्त

बिदुपुर : रुस्तमपुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध रूप से उजला बालू का उत्खनन कर ट्रैक्टर पर लोड कर ले जा रहे तीन ट्रेक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है. ओपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि ये सब दियारा के निचली सोती वाले भाग में बालू का धड़ल्ले से उत्खनन कर […]

बिदुपुर : रुस्तमपुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध रूप से उजला बालू का उत्खनन कर ट्रैक्टर पर लोड कर ले जा रहे तीन ट्रेक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है. ओपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि ये सब दियारा के निचली सोती वाले भाग में बालू का धड़ल्ले से उत्खनन कर कारोबार करने की सूचना मिली. जब वे सशस्त्र बलों के साथ

खुदाई वाले स्थल पर गये, तो देखा कि तीन ट्रेक्टर पर बालू लोड किया गया है. पुलिस को देखते ही सब के सब कारोबारी एवं चालक फरार हो गये. पुलिस तीनों ट्रैक्टरों को जप्त कर थाने ले आयी. जप्त ट्रेक्टर में दो नई ट्रेक्टर बिना नंबर की है, जबकि एक पुरानी ट्रेक्टर है.

विदित हो कि दियारा क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार काफी दिनों से धड़ल्ले से संचालित किये जाने की सूचना थी. इस पर पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी कर तीन ट्रेक्टर को जब्त कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >