प्रमाणपत्र के लिए लगा रहे दो प्रखंडों के चक्कर

देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नयागांव पश्चिमी पंचायत के दो गांव खरजम्मा एवं बरियारपुर के लोगों को आवासीय, जाति, आय, प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दो प्रखंडों का चक्कर लगाना पड़ता है. नयागांव पश्चिमी पंचायत के खरजम्मा वार्ड संख्या 11 और 12 एवं बरियारपुर वार्ड संख्या सात के लोगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहले […]

देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नयागांव पश्चिमी पंचायत के दो गांव खरजम्मा एवं बरियारपुर के लोगों को आवासीय, जाति, आय, प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दो प्रखंडों का चक्कर लगाना पड़ता है. नयागांव पश्चिमी पंचायत के खरजम्मा वार्ड संख्या 11 और 12 एवं बरियारपुर वार्ड संख्या सात के लोगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहले आवेदन पत्र पर देसरी प्रखंड के हलका कर्मचारी से हस्ताक्षर करवाना पड़ता है. फिर सहदेई प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करने के बाद प्रमाण पत्र बनता है. इस दौरान उक्त दोनों गांवों के सैकड़ों लोगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सात किलोमीटर दूर देसरी और सहदेई चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.

, जिससे काफी परेशानी होती है. लोजपा नेता अजय पासवान ने सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में किसी कर्मचारी को आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >