हेला बाजार में डायन बता कर महिला की पिटाई, प्राथमिकी

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार में डायन का आरोप लगा कर एक दलित महिला की जमकर पिटाई की गयी. इस मामले को लेकर नगर थाने में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में हेला बाजार वार्ड 12 निवासी जगदीश राम की पत्नी राधा देवी ने बतायी कि […]

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार में डायन का आरोप लगा कर एक दलित महिला की जमकर पिटाई की गयी. इस मामले को लेकर नगर थाने में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में हेला बाजार वार्ड 12 निवासी जगदीश राम की पत्नी राधा देवी ने बतायी कि शुक्रवार को उसके पड़ोसियों द्वारा उसे डायन-डायन कह कर पिटाई करने लगे.

महिला के पति दूसरे जगह पर रह कर काम करते है. वह घर में अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है. उसके पड़ोसी अमरजीत राम इंदू देवी, जगदीश राम, सुनीता देवी, राम एकबाल राम, नीतू देवी, किरण देवी,संजीव कुमार द्वारा हमेशा डायन कह कर मारपीट किया करते थे.

इस दौरान कई बार वार्ड सदस्य के माध्यम से कई बार पंचायत के द्वारा मामले को सुलझाया गया. उसके बाद भी उक्त लोगों द्वारा डायन-डायन कह कर हमेशा मारपीट किया करते है. पीड़ित महिला का कहना है उक्त लोगों द्वारा बार-बार धमकी दी जाती है कि घर छोड़ कर कहीं चली जा नहीं तो तेजाब डाल कर बच्चों को मार देंगे महिला ने अपनी व अपने बच्चों की जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उक्त लोगों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >