राजधानी के तर्ज पर हाजीपुर को स्मार्ट बनाने की योजना

हाजीपुर : राजधानी की तर्ज पर हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्मार्ट बनाने की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है. साथ ही नगर में अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारियां भी की जा रही है. साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्था, सीवरेज सिस्टम आदि को दुरुस्त करने के साथ-साथ नगर परिषद द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं की […]

हाजीपुर : राजधानी की तर्ज पर हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्मार्ट बनाने की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है. साथ ही नगर में अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारियां भी की जा रही है. साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्था, सीवरेज सिस्टम आदि को दुरुस्त करने के साथ-साथ नगर परिषद द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की जाने वाली है.

शहर में आपराधिक गतिविधियों नियंत्रण को लेकर नगर परिषद द्वारा यूनिपोल व सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है. पिछले कई सालों से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात चल रही थी. बीते शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में परिषद की स्थायी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था. नगर की सुरक्षा व्यवस्था के हित में एमएड कॉम प्रा. लिमिटेड को 27 स्थलों पर यूनिपोल एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश मिल चुका है.

ताजवाज पोखर का होगा सौंदर्यीकरण : नगर के ताजवाज पोखर के सौंदर्यीकरण को लेकर डीपीआर तैयार कर नगर आवास विभाग को भेजा भी जा चुका है. नूरन योजना के तहत इसका सौंदर्यीकरण किया जाना है. छह करोड़ पचास लाख रुपये पहली किश्त के रूप में मिली है. हलांकि कुल बजट 40 करोड़ का है. इसके लिये निविदा प्रक्रिया भी जारी है.
विश्व बैंक नगर को लेगा गोद : सूबे के 28 नगर परिषदों में हाजीपुर को भी शामिल किया गया है. विश्व बैंक नगर को विकसित करने के लिये अपनी एजेंसियों से मानक के अनुरूप कार्य करायेगा. नगर के सभी क्षेत्रों में लाइट की व्यवस्था करने को लेकर भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्द ही नगर के सभी चौक-चौराहों एवं गलियों में प्रकाश का समुचित प्रबंध किया जायेगा.
शहर के इन स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
स्थानीय पासवान चौक,अंजानपीर,सुभाष चौक,कलेक्ट्रेट गेट,यादव चौक, गुदरी रोड,विकास भवन के सामने,कोनहारा घाट,रामबालक चौक,जमुनीलाल कॉलेज के समीप,गर्ल्स हाइस्कूल,डाकबंगला चौक,गर्दनिया चौक,कोनहारा बाइपास मोड़,जीए इंटर स्कूल के समीप,बागमली मोहल्ले के सीता चौक,नगर परिषद कार्यालय के समीप,अनवरपुर चौक एवं नखास चौक सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर यूनिपोल एवं सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे.
साथ ही शहर के इन जगहों पर साफ सफाई को लेकर सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त कर जल निकासी की व्यवस्था को सुगम बनाने एवं कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था को लागू करने को लेकर नगर परिषद की आरे से नगर आवास विभाग के साथ पत्राचार कर जल्द ही इस दिशा में पहल शुरू किये जाने की योजना बन रही है. कचड़ा डंपिंग के लिये जमीन खरीदने का आदेश भी मिल चुका है. उसकी प्रक्रिया भी जारी है.
क्या कहती हैं उपसभापति
नगर को स्मार्ट नगर बनाने और नगर परिषद क्षेत्र में अनिवार्य सुविधाएं बहाल करने को लेकर योजनाओं पर गंभीर चर्चाएं की जा रही हैं. शीघ्र ही सभी घोषित योजनाओं की प्रक्रिया शुरू होगी.
रमा निषाद, उप सभापति,नगर परिषद,हाजीपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >