सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारीसपुर गांव के समीप शुक्रवार को बस और स्कूली वैन में आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें लगी है. जबकि स्कूली वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची […]

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारीसपुर गांव के समीप शुक्रवार को बस और स्कूली वैन में आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें लगी है. जबकि स्कूली वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर पहुंचाया. बस पर सवार घायल यात्रियों को उनके साथ रहे सहयोगी अपने साथ अन्यत्र इलाज के लिए ले गये. घटना उस वक्त घटी, जब मुजफ्फरपुर की ओर से यात्रियों से भरी बस आ रही थी.
इसी दौरान वारीसपुर गांव के समीप कट प्वाइंट पर एकाएक भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापटांड स्थित दी हाजीपुर सेंट्रल स्कूल की वैन पश्चिमी लेन से पूर्वी लेन में आ गयी. बस का चालक जब तक अपने गाड़ी को संभालता, तब तक वैन से टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद बस सड़क किनारे गड्ढ़े में जाकर लुढ़क गया. भगवानपुर पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >