ट्रैक्टर चालक की आंख फोड़ी

सराय/भगवानपुर : पांच हजार रुपये बकाया मांगने पर एक ट्रैक्टर चालक की आंख फोड़ दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महुआ थाना क्षेत्र के रूसुलपुर ओस्ती गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रामईश्वर राय के बयान पर सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में उसी गांव के ही ट्रैक्टर […]

सराय/भगवानपुर : पांच हजार रुपये बकाया मांगने पर एक ट्रैक्टर चालक की आंख फोड़ दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महुआ थाना क्षेत्र के रूसुलपुर ओस्ती गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रामईश्वर राय के बयान पर सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में उसी गांव के ही ट्रैक्टर मालिक जितेंद्र राय,

उनके भाई वीरेंद्र राय और धर्मेंद्र राय पर मारपीट करने और ईंट से प्रहार कर आंख फोड़ देने का आरोप लगाया गया है. घटना सराय के रानीपोखर तालाब के समीप बीते शुक्रवार की हुई थी. सराय थाने में दर्ज प्राथमिकी में घायल चालक ने कहा है कि वह भाड़े पर चला रहे ट्रैक्टर को लेकर रानीपोखर तालाब के समीप पहुंचा था. इसी बीच जितेंद्र राय अपनी ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया. उसने बकाया का पांच हजार रुपये की मांग की. इसी को लेकर आरोपितों ने ईंट से प्रहार कर उसकी बायां आंख फोड़ दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रमण ने बताया कि घायल ने बायां आंख फोड़ दिये जाने की शिकायत की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

मारपीट हुई थी.
मारपीट में राम ईश्वर राय के आंख पर ईंट से प्रहार किया गया था. उनकी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी. पटना में उनका इलाज किया जा रहा है.
रमण कुमार, थानाध्यक्ष, सराय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >