दो बच्चों की मां ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

महनार : दो बच्चों की मां ने गले में फंदा लगाकर मौत को गले लगा ली. घटना महनार थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या 15 के खरजम्मा नयाटोला पासवान टोला में रविवार को हुई. मृतका रूबी देवी खरजम्मा नयाटोला निवासी दिलीप पासवान की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दस बजे दिन में स्थानीय […]

महनार : दो बच्चों की मां ने गले में फंदा लगाकर मौत को गले लगा ली. घटना महनार थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या 15 के खरजम्मा नयाटोला पासवान टोला में रविवार को हुई. मृतका रूबी देवी खरजम्मा नयाटोला निवासी दिलीप पासवान की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दस बजे दिन में स्थानीय लोगों को रूबी देवी द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने की भनक लगी. लोगों ने घटना की सूचना महनार थानाध्यक्ष को दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जूट गए.

इधर गांव के ही किसी ने मृतका के पिता को घटना की जानकारी दे दी. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के नैहर बिदुपुर थाना के खजवती गांव से उसके पिता जीतन पासवान और परिवार के अन्य लोग महनार पहुंच गये. मायका वालों ने बताया कि रूबी दो बच्चों की मां थी. उसे तीन वर्ष का एक बेटा और एक वर्ष की एक बेटी है. मृतका के पति दिलीप पासवान ने महनार पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बहुत दिनों से बीमार थी. उसका इलाज भी हो रहा था. कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान रह रही थी. इसी परेशानी में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

उधर पिता जीतन पासवान ने भी बताया कि उनकी पुत्री बीमार रहा करती थी. उसकी बेटी ने खुदकुशी किस परिस्थिति में की है, उसे पता नहीं. ससुराल पक्ष के लोग बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की जानकारी दी है. पुलिस जांच कर रही है. इसके बाद सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा.
कई िबंदुओं पर हो रही जांच
थाना क्षेत्र के खरजम्मा नयाटोला पासवान टोला में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका के पति और पिता ने बीमारी के परेशान होने के कारण खुदकुशी करने की आशंका जतायी है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. विवाहिता की मौत को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है.
अभय कुमार, थानाध्यक्ष,महनार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >