हाजीपुर : सराय के दो स्वर्ण व्यवसायियों से 25 लाख लेवी मांगने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. उसके पास से वह फोन भी बरामद कर लिया गया, जिससे स्वर्ण व्यवसायियों को धमकी दी गयी थी. वैशाली एसपी राकेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया की सराय थाने के स्टेशन चौक स्थित दो स्वर्ण […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हाजीपुर : सराय के दो स्वर्ण व्यवसायियों से 25 लाख लेवी मांगने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. उसके पास से वह फोन भी बरामद कर लिया गया, जिससे स्वर्ण व्यवसायियों को धमकी दी गयी थी. वैशाली एसपी राकेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया की सराय थाने के स्टेशन चौक स्थित दो स्वर्ण व्यवसायियों से बाइक सवार दो युवकों ने 25 लाख लेवी मांगी थी, जिसमें पंकज गुप्ता से 15 लाख और मिथिलेश गुप्ता से 10 लाख की लेवी मांगी गयी थी.
इसको लेकर पंकज गुप्ता ने सराय थाने में बाइक सवार दो अपराधियों पर मामला दर्ज कराया था, जिसे वैशाली एसपी ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित किया. टीम में सराय थानाध्यक्ष रमण कुमार, गोरौल थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, भगवानपुर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, वैशाली थानाध्यक्ष सुमन कुमार व सशस्त्र बलों को शामिल किया गया.
टीम ने सूचना के अाधार पर सराय थाने के शीतलपुर भकुरहर गांव के पास छापेमारी कर सोनपुर थाने के परमानंदपुर का रहने वाला अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोनपुर थाने के परमानंदपुर गांव से उसके दूसरे साथी गुड्डू कुमार को दबोच लिया. पूछताछ के दौरान पकड़े गये दोनों युवक ने स्वीकार किया कि हमलोगों ने दोनों स्वर्ण व्यवसायियों से लेवी मांगी थी.
पुलिस ने वह फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे स्वर्ण व्यवसायियों को फोन कर धमकी दी गयी थी. एसपी ने बताया की अजीत कुमार सराय में ही आरओ का प्लांट चलाता था. बाजार के आसपास के व्यवसायियों के बारे में वह काफी कुछ जानता था. वहीं, गुड्डू कुमार परमानंदपुर गांव में मोबाइल की दुकान चलाता है. उसने अपनी मां के नाम पर सिम निकाला था और अजीत को दिया था, जिससे स्वर्ण व्यवसायी को फोन किया गया था. इस पूरे मामले में इनके साथ दो अन्य लोग और भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
क्या है मामला
सराय स्टेशन के समीप स्थित पंकज कुमार गुप्ता अपनी दुकान पर था. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और एक सादा लिफाफा देते हुए कहा कि कार्ड है और चलते-चलते दो राउंड हवाई फायरिंग भी की. लिफाफे में उत्तर बिहार पश्चिमी जोनल कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मोओवादी का पत्र था. इसमें 15 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी थी. इसी प्रकार दूसरे व्यवसायी मिथिलेश सोनी से भी 10 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी थी. लेवी नहीं देने, किसी दलाल से संपर्क करने या पुलिस प्रशासन से मिलने पर गंभीर परिणाम भुगतने का धमकी भी दी गयी थी. इस संबंध में पंकज कुमार गुप्ता ने सराय थाने में मामला दर्ज कराया था.