महनार पीएचसी के कर्मियों ने कार्य का किया बहिष्कार

महनार : सरकार की वादाखिलाफी और मनमानी के खिलाफ महनार पीएचसी के कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए दो दिवसीय धरना दिया. धरना बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के संजुक्त कार्यकारणी के निर्णय के आधार पर दिया गया. पीएचसी के मुख्य गेट पर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ […]

महनार : सरकार की वादाखिलाफी और मनमानी के खिलाफ महनार पीएचसी के कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए दो दिवसीय धरना दिया. धरना बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के संजुक्त कार्यकारणी के निर्णय के आधार पर दिया गया. पीएचसी के मुख्य गेट पर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कर्मियों की मांगों में सातवां केंद्रीय वेतनमान एक जनवरी, 16 से लागू करने, 2211 कर्मियों का नौ माह से बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने,

संविदा आउट सोर्सिंग मानदेय की प्रथा को समाप्त कर समान वेतन देने, दैनिक, मौसमी कर्मियों को नियमित करने, छंटनीग्रस्त कर्मियों का समायोजन करने, रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने आदि शामिल हैं. धरना को प्रखंड मंत्री सह अनुमंडल संयोजक राकेश कुमार सिंह, अनुमंडल मंत्री उज्ज्वल किशोर, उपाध्यक्ष पंचानंद कुमार, संघर्ष मंत्री रामचंद्र पासवान, लक्ष्मी मल्लिक, शशिकांत झा, रेणु कुमारी, नंदनी देवी, अल्पना कुमारी, मंगरीता, सुमित्रा कुमारी, रामचंद्र प्रसाद, कृष्णकांत कुमार, हरिशंकर राय, आदित्य कुमार, दीपक कुमार आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >