मुखिया के घर से नकदी और आभूषण की चोरी

महुआ : महुआ थाना क्षेत्र के सुपोल टरिया पंचायत के मुखिया के घर से बीते मंगलवार को चोरों ने घर में प्रवेश कर घर में रखे पांच लाख के कीमती समान सहित 65 हजार नकद लेकर फरार हो गये. इस संबंध में सुपोल टरिया पंचायत की मुखिया रूबी राय के पति दिलीप राय ने एक […]

महुआ : महुआ थाना क्षेत्र के सुपोल टरिया पंचायत के मुखिया के घर से बीते मंगलवार को चोरों ने घर में प्रवेश कर घर में रखे पांच लाख के कीमती समान सहित 65 हजार नकद लेकर फरार हो गये. इस संबंध में सुपोल टरिया पंचायत की मुखिया रूबी राय के पति दिलीप राय ने एक प्राथमिकी महुआ थाने में दर्ज करायी. प्राथमिकी में बताया कि मंगलवार की देर रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये थे. देर रात में घर के पीछे के रास्ते से घर के छत के सहारे घर में प्रवेश कर कोठरी में रखे अलमारी का ताला तोड़ कर आलमीरा में रखे तीन लाख के सोने के गहने, बक्से मे रखे कीमती कपड़े एवं अलमारी में रखे नकद 65 हजार चोरी कर फरार हो गये.

सुबह जब घर के सदस्य कोठरी में गये, तो उनके होश उड़ गये. कोठरी में रखी अलमारी का ताला टूटा था. वहीं दूसरी कोठरी में रखे बक्से का भी ताला टूटा था. इसमें कीमती कपड़े और गहने समेत कई कीमती सामान गायब थे. इसकी सूचना दिलीप राय ने महुआ थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >