ट्रक से कुचल कर दो युवकों की मौत, जाम

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर हरौली गांव के समीप हुई. मृतकों में हरौली गांव निवासी विकास पासवान और उसी गांव के चुनचुन पासवान शामिल हैं. इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर हरौली गांव के समीप हुई. मृतकों में हरौली गांव निवासी विकास पासवान और उसी गांव के चुनचुन पासवान शामिल हैं. इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर वहां से फरार हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की. इसके बाद इस मार्ग को जाम कर दिया. दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. दो थानों की पुलिस को भी स्थिति को संभालने के लिए रवाना किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >