पिस्टल दिखा कर छह लाख रुपये की लूट

जंदाहा : बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े एक एजेंसी के कर्मी से 6 लाख 16 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. घटना गुरुवार की दोपहर उस वक्त हुई, जब ग्रामीण क्षेत्र वितरक एजेंसी के कर्मी रोहुआ निवासी सुधीर कुमार एवं कुंदन कुमार एक बाइक पर सवार होकर जंदाहा स्थित ओरियंटल बैंक में एक […]

जंदाहा : बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े एक एजेंसी के कर्मी से 6 लाख 16 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. घटना गुरुवार की दोपहर उस वक्त हुई, जब ग्रामीण क्षेत्र वितरक एजेंसी के कर्मी रोहुआ निवासी सुधीर कुमार एवं कुंदन कुमार एक बाइक पर सवार होकर जंदाहा स्थित ओरियंटल बैंक में एक झोला एवं एक बैग में 6 लाख 16 हजार रुपये लेकर जमा करने जा रहे थे. इसी बीच मध्य विद्यालय से जंदाहा बाजार जाने वाली सड़क से जा रहा था.

जैसे ही शिवालय के निकट पहुंचा कि सामने से दो बाइक पर सवार चार अपराधी आये और रुकने का इशारा किया. रुकते ही एक अपराधी पिस्तौल का भय दिखाते हुए झोला एवं बैग छीन लिया. जब तक कुछ समझ पाते कि अपराधी भाग निकले. घटना की सूचना एजेंसी के मालिक सुनील कुमार द्वारा थाना को दी गयी. पुलिस द्वारा मामले छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >