ऑटो की ठोकर से कोिचंग जा रहे छात्र की गयी जान

हाजीपुर सदर : साइकिल से जा रहे एक छात्र को ऑटो ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक सारण जिला दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी दिलीप राय का पुत्र 18 वर्षीय विशाल कुमार था. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत […]

हाजीपुर सदर : साइकिल से जा रहे एक छात्र को ऑटो ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक सारण जिला दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी दिलीप राय का पुत्र 18 वर्षीय विशाल कुमार था. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था. अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. परिजनों के मुताबिक साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था.

इसी क्रम में एक तेज रफ्तार की ऑटो ने ठोकर मार दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में शादी समारोह था. आक्रोशित परिजन शव को अस्पताल से घर ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >