गांधी सेतु पर छोटे वाहनों की आवाजाही रही बंद

हाजीपुर : धवार को महात्मा गांधी सेतु पर छोटे वाहनों की आवाजाही ठप रही. जिला प्रशासन के आदेश पर सेतु पर वाहनों को जाने से रोकने के लिए कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. गंगाब्रिज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस के जवान थाने के समीप डटे हुए थे. लग्जरी और वीआइपी […]

हाजीपुर : धवार को महात्मा गांधी सेतु पर छोटे वाहनों की आवाजाही ठप रही. जिला प्रशासन के आदेश पर सेतु पर वाहनों को जाने से रोकने के लिए कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. गंगाब्रिज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस के जवान थाने के समीप डटे हुए थे. लग्जरी और वीआइपी वाहनों को तेरसिया मोड़ से डाइवर्ट कर वापस कराया जा रहा था.

हाजीपुर-पटना सेतु मार्ग पर टॉल प्लाजा के समीप भी एक टीम तैनात की गयी थी. टीम हाजीपुर की ओर से आनेवाले छोटे वाहनों को अंजानपीर होकर पहलेजाघाट-दीधा जेपी पुल से वाहन को निकालने की हिदायत दे रही थी. कोनहारा की ओर से आने वाले वाहनों को गर्दनिया चौक के रास्ते हाजीपुर की ओर लौटाया जा रहा था. कुछ वाहनचालक कोनहारा बाइपास मोड़ से ही लौट जा रहे थे.

बुधवार को पहला दिन होने के कारण बाहर से आनेवाले छोटे वाहन चालकों को सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन बंद होने की जानकारी नहीं होने के कारण ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी. सबसे ज्यादा संख्या बाइक चालकों की देखी गयी. तैनात पुलिस के जवान बाइक चालकों को भी सेतु पार करने की इजाजत नहीं दे रहे थे. हालांकि मरीज को लेकर पटना जा रहे एंबुलेंस के आते ही कुछ छोटे वाहन उनके पीछे लग कर सेतु पार करने का प्रयास करते देखे गये. इनमें कुछ वाहन चालकों को कामयाबी जरूर मिली लेकिन ऐसे इक्के-दुक्के वाहनों के चालक ही रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >