पीपा पुल के रास्ते पर बैरिकेडिंग

हाजीपुर : हात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर गायघाट से तेरसिया के बीच बने पीपापुल पर जाने वाले रास्ते पर जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा दी है. हाजीपुर साइड से बुधवार को पटना जानेवाले वाहन सेतु के टॉल प्लाजा के समीप लगे बैरिकेडिंग के पास पहुंच रहे थे. वहां तैनात पुलिस के जवान […]

हाजीपुर : हात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर गायघाट से तेरसिया के बीच बने पीपापुल पर जाने वाले रास्ते पर जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा दी है. हाजीपुर साइड से बुधवार को पटना जानेवाले वाहन सेतु के टॉल प्लाजा के समीप लगे बैरिकेडिंग के पास पहुंच रहे थे. वहां तैनात पुलिस के जवान वाहन चालकों को समझा-बुझा कर सेतु मार्ग से होते हुए अंजानपीर के रास्ते पहलेजा- दीघा जेपी पुल से पटना जाने का रूट बता रहे थे.

इस दौरान कई वाहन चालक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर दबाव बना कर निकलने का प्रयास करते देखे गये. लेकिन वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के अनुसार किसी भी वाहन चालक को आगे जाने नहीं दिया गया. कुछ लोग यह कह कर निकलना चाह रहे थे कि अभी पीपापुल का पीपा हटाया नहीं गया है. यहां से निकलने के बाद हमें आगे कोई नहीं रोकेगा, लेकिन पुलिसकर्मी पटना छोर पर भी बैरिकेडिंग लगाये जाने की जानकारी देते हुए चालकों को लौटा दे रहे थे.

मालूम हो कि बीते मंगलवार की रात 12 बजे से गायघाट-तेरसिया पीपापुल पर वाहनों की आवाजाही पर बंद कर दी गयी थी. माॅनसून के आगमन और गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई बिहार राज्य पुल निगम के वरीय परियोजना अभियंता के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी है.

इसके साथ ही गंगा नदी पर बने दानापुर से पानापुर, कच्चीदरगाह से रुस्तमपुर और ग्यासपुर से काला दियारा के बीच बना पीपा पुल पर बुधवार से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >