किसके सिर सभापति का होगा ताज, फैसला आज

हाजीपुर : हाजीपुर नगर पर्षद एवं लालगंज नगर पंचायत के सभापति, उप सभापति का चुनाव शुक्रवार को होगा. दोनों नगर निकाय के इन पदों पर काबिज होने के लिए दो परस्पर गुट पिछले कई दिनों से अपनी गोटी बिछाने में लगे रहे है. दोनों गुट के दावेदार और रणनीतिकार अपने समर्थक पार्षदों को लेकर बाहर […]

हाजीपुर : हाजीपुर नगर पर्षद एवं लालगंज नगर पंचायत के सभापति, उप सभापति का चुनाव शुक्रवार को होगा. दोनों नगर निकाय के इन पदों पर काबिज होने के लिए दो परस्पर गुट पिछले कई दिनों से अपनी गोटी बिछाने में लगे रहे है. दोनों गुट के दावेदार और रणनीतिकार अपने समर्थक पार्षदों को लेकर बाहर की सैर कर रहे हैं.

शुक्रवार को ऐन चुनाव के वक्त दोनों गुट के लोग प्रकट होंगे. इधर समाहरणालय परिसर में सभापति, उप सभापति पद के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गये हैं. चुनाव का समय 10.30 बजे दिन निर्धारित किया गया है. समाहरणालय के सभागार में अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद कुमार हाजीपुर नगर परिषद के दोनों पदों का चुनाव संपन्न करायेंगे . वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवींद्र कुमार अपने कार्यालय कक्ष में लालगंज नगर पंचायत के दोनों पदों का चुनाव संपन्न करायेंगे.

मालूम हो कि हाजीपुर नगर परिषद के सभापति एवं उप सभापति की कुर्सी हासिल करने के लिए एक तरफ पूर्व सभापति रमा निषाद का खेमा सक्रिय है, तो दूसरी तरफ पूर्व उप सभापति निकेत कुमार सिन्हा का खेमा खम ठोक रहा है. ताज किसके सिर पर होगा, इसका फैसला शुक्रवार को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >