शाखा प्रबंधक के साथ मारपीट, दो गिरफ्तार

महनार : गाड़ी से धक्का लगने के कथित आरोप में महनार अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार के साथ बैंक परिसर में सैंकड़ों ग्राहकों की उपस्थिति में जानलेवा हमला कर उनके साथ जम कर मारपीट की गयी, जिसमें शाखा प्रबंधक को कई जगह चोटें आयी. शाखा प्रबंधक को पीटते देख उक्त शाखा […]

महनार : गाड़ी से धक्का लगने के कथित आरोप में महनार अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार के साथ बैंक परिसर में सैंकड़ों ग्राहकों की उपस्थिति में जानलेवा हमला कर उनके साथ जम कर मारपीट की गयी, जिसमें शाखा प्रबंधक को कई जगह चोटें आयी. शाखा प्रबंधक को पीटते देख उक्त शाखा भवन के मालिक और उपस्थित लोगों ने मारपीट करने वाले दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवकों में एक देशरी थाना क्षेत्र के सुलतानपुर के कमलेश राय का पुत्र गुलशन कुमार और एक उसका रिश्तेदार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना के धमोन का रहनेवाला रजनीश कुमार बताया गया. गिरफ्तार युवकों से पूछे जाने पर उसने कहा कि शाखा प्रबंधक नीरज कुमार की गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >