शादी का झांसा देकर किया यौनशोषण

पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी क्षेत्र की एक छात्रा का उसके गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक यौनशोषण किया. पति-पत्नी के रूप में रहने के वादा करने के बाद छात्रा को प्रेमी और उसके परिवारवालों ने ठुकरा दिया. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. थक-हार का छात्रा ने बेलसर […]

पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी क्षेत्र की एक छात्रा का उसके गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक यौनशोषण किया. पति-पत्नी के रूप में रहने के वादा करने के बाद छात्रा को प्रेमी और उसके परिवारवालों ने ठुकरा दिया. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. थक-हार का छात्रा ने बेलसर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. छात्रा ने बेलसर पुलिस को दिये लिखित बयान में आरोप लगाया है कि बीती 17 मई को साइन बाजार में किताब खरीदने जा रही थी. इसी दौरान गांव का अभिषेक बाइक से पहुंचा. उसने झांसे में ले रघुनाथपुर ले गया.

वहां पर रात में शारीरिक संबंध बनाया. इसका विरोध करने पर शादी करने की बात कही तथा उसकी मौसी ने भी शादी कराने का वादा किया. लगातार कई दिनों तक यौनशोषण करता रहा. 28 मई को युवक अपने घर साइन लेकर पहुंचा, तो उसके परिवारवालों ने घर में रखने से इनकार कर दिया और मारपीट करते हुए गाली-गलौज करने लगे साथ ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग की. इस मामले में अभिषेक कुमार, उसके पिता संजय पासवान, मां किरण देवी, दादा जमादार पासवान तथा मौसी कंचन देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >