सहदेई में वज्रपात से महिला की मौत

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के रामगंज में बुधवार को वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका सतन पासवान की 70 वर्षीया पत्नी सुरसतीया देवी थी. वह अपनी झोंपड़ी में सोयी हुई थी कि बारिश के दौरान उसके ऊपर जोरदार आवाज के साथ वज्रपात गिर गया. आसपास के लोग जब तक […]

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के रामगंज में बुधवार को वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका सतन पासवान की 70 वर्षीया पत्नी सुरसतीया देवी थी. वह अपनी झोंपड़ी में सोयी हुई थी कि बारिश के दौरान उसके ऊपर जोरदार आवाज के साथ वज्रपात गिर गया. आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते कि तब तक उसकी मौत मौके पर ही हो गयी थी.

उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उसके घर पर जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पिंकी देवी, युवा राजद अध्यक्ष रविन राय ने वहां पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली और बीडीओ, सीओ को घटना की जानकारी दी. श्री राय ने आपदा प्रबंधन विभाग से मृतका के परिजन को चार लाख रुपये देने की मांग की है.

मृतका के दो पुत्र और चार पुत्री है. महिला की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद सभी सदमे में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >